भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की पटौदी टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ खड़ी है। इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच मेजबान इंग्लैंड की टीम ने जीते लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में वापसी कर ली है।

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज आसिफ मसूद ने की भारतीय टीम की तारीफ
भारतीय टीम की शानदार वापसी के बाद टीम को एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का साथ मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज 72 वर्षीय आसिफ मसूद ने भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए जमकर तारीफ की साथ ही विराट कोहली की तारीफ में भी करिदे पढ़े।
72 साल के आसिफ मसूद पहुंचे पटौदी सीरीज के बीच
पाकिस्तान के लिए एक समय अच्छे तेज गेंदबाज रहे आसिफ मसूद पटौदी सीरीद के दौरान अचानक से तीसरे टेस्ट मैच के बाद पहुंचे और भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर से 1975 विश्व कप के बाद पहली बार मिले। सुनील गावस्कर और आसिफ मसूद आखिरी बार साल 1975 में मिले थे। साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने 1971 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व एकादश में एक साथ हिस्सा लिया था।

भारतीय टीम ने दिखाया बेहतरीन चरित्र
आसिफ मसूद ने भारतीय टीम को लेकर कहा कि “भारत को बर्मिंघम में खेला गया मैच जीतना चाहिए था और लॉर्ड्स में तो बहुत ही बुरा खेले लेकिन ट्रेंट ब्रिज में शानदार वापसी की और बेहतरीन चरित्र दिखाया। बुमराह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं। “

विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
इसके साथ ही मसूद ने आगे कहा कि “भारत एक बहुत अच्छी टीम है जिसकी विराट कोहली अगुवायी अच्छी कर रहे हैं। वो क्या खिलाड़ी हैं……दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। मुझे उनका इरादा बहुत पसंद आया। इंग्लैंड को हरा सकते हैं। नॉटिंघम टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी में सुधार दिखा। और आपके गेंदबाजों ने भी बढ़िया काम किया। इंग्लैंड का जीतना मुश्किल होगा।

इंग्लैंड की टीम हमेशा रही है ओवररेटेड
मुझे लगता है कि इंग्लैंड एक अनुमानित टीम है। जाहिर तौर पर जो रूट एक क्लास खिलाड़ी हैं। लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह से नाकाम रह रहे हैं। इंग्लैंड हमेशा ही ओवररेटेड रहा है। मैं चाहता हूंं कि उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND- किस पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा भारत ही बनेगा इंग्लैंड-भारत टेस्ट का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.