Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच हुए रोचक टेस्ट मैच पर केविन पीटरसन ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

इंग्लैंड में एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की इस जीत और रोमांचक जीत पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड और भारत के बीच हुआ यह मैच भले ही साढ़े तीन दिन से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन इसमें रोचकता की कमी कहीं नहीं थी। अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इसी वजह से ट्वीट किया। ट्वीट काफी छोटा लेकिन इसके मायने काफी बड़े हैं। पीटरसन ने लिखा

 

रोमांच रहा यह मैच

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाये। इसके जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली की जुझारू पारी की बदौलत 274 रन बना लिए। इंग्लैंड टीम को पहली पारी के आधार पर 13 रनों की बढत मिली।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही लेकिन सैम करन ने 8 क्रम पर आकर 63 रन बनाये और इंग्लैंड को लड़ने लायक स्कोर दे दिया। भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। इस बार फिर विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नही खेल पाया। विराट 7वें बल्लेबाज के रूप मौत हुए और इसके साथ ही भारत की जीत तय हो गई।

टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व पर उठते हैं सवाल

टी-20 के आने के बाद से टेस्ट की लोकप्रियता क्कफी कम हो गई है। अब मैच 3 घंटे में खत्म हो जाते हैं। यही वजह से लोग 5 दिनों तक टेस्ट मैच खत्म होने का इंतजार नहीं करना चाहते। कई बार 5 दिन बाद भी रिजल्ट नहीं निकलता और मैच ड्रा हो जाता है।

लेकिन इस मैच के बाद टेस्ट के अस्तित्वा पर सवाल उठाने वाले और उसे बोरियत कहने वालों के मुह पर गहरा तमाचा लगा है। यहाँ एक बार फिर साबित हो गया कि ‘टेस्ट इज बेस्ट’और पीटरसन की बातें इसी तरफ इशारा करती हैं।

The post ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच हुए रोचक टेस्ट मैच पर केविन पीटरसन ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.