वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर माइकल होल्डिंग का मानना है भारत को एजबेस्टन में चेतेश्वर पुजारा को प्लेयिंग इलेवन से बाहर नहीं रखना चाहिए था. इसका नतीजा आपके सामने है. जो शनिवार को इंग्लैंड ने 31 रनों से मैच जीत लिया.
भारत के जैसे ही विकेट गिरे वैसे ही होल्डिंग ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, “एक बात जो मैं भारत को बताना चाहता हूं, कि वह किसी भी तरह से पुजारा को इस टीम में जगह देने के बारे में सोंचें तभी अपना बैटिंग ऑर्डर इंग्लैंड में मजबूत कर पाएंगे.”
उन्होंने कहा “मुझे यह समझ में नहीं आता है, कि कप्तान, पुजारा को टीम में क्यों नहीं लेना चाहते है. क्यों पुजारा को टीम में शामिल करने का उनका मन नहीं है. देखा जाए तो पुजारा बहुत अच्छा खिलाड़ी है. नंबर 6 टेस्ट रैंकिंग प्लेयर पुजारा ने इस साल की शुरुआत में काउंटी चैंपियनशिप में छह मैचो में यॉर्कशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.”
होल्डिंग ने कहा इन खिलाड़ियों को भी कर देंगे बाहर

होल्डिंग ने कहा ने कहा कि
“अगर कोहली अपनी फार्म में न हो तो क्या टीम से अपनी जगह छोड़ देंगें. मैं यह नहीं कह रहा कि पुजारा, कोहली से अच्छा खेलता है. कोहली टीम के बाकी खिलाड़ीयों से ऊपर है. उदाहण के लिए अगर आपके पास अगर राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण या सौरव गांगुली है, जो अपनी फार्म में नहीं है तो क्या आप उन्हें छोड़ देते? नहीं ना.”
इस मैच में बल्लेबाजों का कुछ इस तरह रहा प्रदर्शन

शिखर धवन की बात करे तो 26 और 13 रनों का पारी इनके बल्ले से निकली वही राहुल ने 4 और 13 बनाए. होल्डिंग ने कहा, इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि आने वाले 9 अगस्त को लॉर्ड्स में दूसरे मैच के लिए पुजारा को टीम में रखने पर विचार किया जाए.
हार्डिक पांड्य किस जगह पर है फिट

होल्डिंग ने ऑलराउंडर हार्डिक पांड्य के बारे में कहा कि “सभी को लगता हैं कि वह आने वाले समय में कपिल जैसा खेलेंगे. लेकिन पांडया ने ऐसा कभी नहीं दिखाया. लेकिन हाँ यह तो है कि पांडया ने दूसरी पारी में कुछ रन जरुर बनाये है, लेकिन क्या वह पुजारा से अच्छे बल्लेबाज है?”
The post ENG vs IND: किसने कहा अगर आउट ऑफ़ फॉर्म हो विराट कोहली तो क्या छोड़ देंगे टीम से अपनी जगह! appeared first on SportzWiki Hindi.