भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी। टीम सीरीज के पहले दोनों मैच हारकर 0-2 से पीछे चल रही है। इसी वजह से भारत टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीता जरूरी है। मैच से एक दिन पहले आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस की।
टीम की जीत सबसे ज्यादा जरूरी

कोहली हर मैच में अपनी टीम में बदलाव करते हैं और ऐसे में एक स्थिर टीम नहीं बन पाती। इस बारे में कोहली को लगता कि टीम की जीत ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा हम किसी बारे में नहीं सोचते। हम सिर्फ टीम की जीत के लिए सोचते हैं और यह नहीं सोचते की खराब खेलने से किसी का करियर खत्म हो जाएगा।
टीम से क्या बात हुई
भारतीय टीम पहले दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में विराट कोहली से टीम के खिलाड़ियों के माइंड सेट के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा
“हमलोग सिर्फ टीम की जरूरत को लेकर सोच रहे हैं। हमारे पास इस मैच को जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हमलोग बस जीत के बारे में सोच रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को उनकी जिम्मेदारी पता है और उन्हें टीम की जरूरत के बारे में भी अच्छे से पता है।”
इंग्लैंड में 100 बनाने के बाद भी सेट नहीं होता बल्लेबाज

जब भारतीय कप्तान से पूछा गया कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना मुश्किल है और कभी भी ऐसी गेंद पर सकती है, जिस पर आप आउट हो सकते हैं। इसपर उन्होंने कहा
“यहाँ पर खेलने पर आप 100 रन पर खेलने के बाद भी सेट नहीं हैं, क्योंकि कभी भी अच्छी बॉल गिर सकती है। आपको यह एक्सेप्ट करके अंदर जाना होगा। ऐसा भी नहीं है कि आप जाते ही सरेंडर कर दें। हम अब टीम के प्रदर्शन पर फोकस करेंगे। इसमें सभी का हिस्सा जरूरी है। हम इस मैच से पर्सनल खेल को छोड़कर टीम के लिए रन बनाने की कोशिश करेंगे।”
The post ENG vs IND: शास्त्री ने किया बल्लेबाजो का बचाव लेकिन विराट कोहली ने बताया क्या हैं भारत की खराब बल्लेबाजी का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.