Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले खोली अपनी रणनीति, कहा ऐसे भारत का जीतना तय

एजबेस्टन में मिली हार के बाद भारतीय टीम गुरुवार को लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. उससे पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैदान पर बल्लेबाजों का सकरात्मकता के साथ बल्लेबाजी करना जरुरी है.

ये कहा कोहली ने 

विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा

”एक बल्लेबाज के तौर पर मेरे लिए समझ पाना मुश्किल है, कि कोई बल्लेबाज किस मानसिकता के साथ क्रीज़ पर बल्लेबाजी करने जाता है. मुझे लगता है कि जब आप बल्लेबाजी के लिए जाते हो तो एक सकरात्मक सोच के साथ जाते हो. किसी भी तरह की परिस्थितियां उसके हिसाब से खेलना है.”

”बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा चीज़ों पर ध्यान नही देते हैं. जिस तरह की गेंद आ रही हो उसी प्रकार से प्रतिक्रिया देनी होती है. मेरी कोशिश होती है कि जितना ज्यादा हो सके विकेट पर रुक कर अपनी क्षमता के मुताबिक खेलें. आपको बाहर जाना ही है लेकिन बस हम उस समय को थोड़ा दूर कर देते हैं.”

पहले टेस्ट में बल्लेबाजी हुई थी फेल 

भारत को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नही रहा था.

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर 287 रन बनाए थे. जिसके बाद भारतीय टीम विराट कोहली के 149 रनों की मदद से 274 रन बना सकी थी. जबकि दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 180 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था.

मगर इस बार भी विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज़ पर टिकता हुआ नजर नही आया. विराट कोहली 51 रनों पर आउट होने के बाद पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गयी और भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजों की समस्या मूव होती गेंदों का सामना करना रही.

The post ENG vs IND: विराट कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले खोली अपनी रणनीति, कहा ऐसे भारत का जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.