बर्मिंघम के एजबस्टडन में गुरूवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जो किया है उसने तो पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। भारतीय टीम के कप्तान ने अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा एक टीम मैन के रूप में पारी खेलते हुए दिन की शुरूआत में मुश्किल में फंसी टीम को फिर से ट्रेक पर ले आए।

विराट कोहली के यादगार शतक को मिल रही है जमकर तारीफ
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 225 गेंदो का सामना करते हुए 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारतीय टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। कोहली ने अपने अकेले दम पर इंग्लैंड की टीम से भारी बढ़त के डर से निकल कर बहुत ही पास पहुंचा दिया और भारत को महज 13 रनों की बढ़त का सामना करना पड़ा।

कोहली की तारीफ के बीच श्रीलंका के रसेल अर्नोल्ड ने किया ऐसा ट्वीट
जब पूरा विश्व क्रिकेट विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहा है। जिस तरह का योगदान भारतीय टीम के कप्तान ने दिया है उससे तो ये तक माना जा सकता है कि ये उनके करियर की सबसे शानदार पारी है। लेकिन वहीं श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड को ये रास नहीं आ रहा है। रसेल अर्नोल्ड ने गुरूवार रात को दिन की समाप्ति के बाद ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अर्नोंल्ड ने कहीं भी कोहली का जिक्र नहीं किया।

अर्नोल्ड को अपने ट्वीट पर करना पड़ा जमकर भड़ास का सामना
रसेल अर्नोल्ड ने अपने ट्वीट में केवल लिखा कि ओह मैच ऑन। रसेल अर्नोंल्ड के इस ट्वीट के बाद उनको भारतीय फैंस ने ट्वीटर पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। श्रीलंका के इस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का ये ट्वीट उनके ही लिए गले की फांस बन गया है।
भारतीय फैंस किसी भी तरह से कोहली के खिलाफ कुछ सहन नहीं कर सकते । इनमें से एक यूजर्स ने तो श्रीलंका की तुलना क्लब टीम से ही कर डाली।
Oh…. is there a match on ???
— Russel Arnold (@RusselArnold69) August 2, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: रसेल अर्नोल्ड को पसंद नहीं आई कोहली की विराट पारी, बोल गये कुछ ऐसा लगी फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.