Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली ने बतौर कप्तान सौरव गांगुली को भी छोड़ा पीछे, धोनी से निकले कोसो आगे

भारतीय कप्तान विराट कोहली  बल्लेबाजी में नये-नये रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. बतौर कप्तान भारत का यह युवा खिलाड़ी हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. अब इंग्लैंड में खेली जा रही 5 मैचो की सीरीज में 97 रनों की पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का इंग्लैंड में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड पर अपना अधिपत्य जमा लिया हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है. इस तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारत के शुरुआती तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे, लेकिन उसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मुश्किल परिस्थियों से उभारा.

इन दोनों खिलाड़ियों ने 159 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज शतक लगाने से चूक गए. इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने 81 रनों की पारी खेली, तो वहीं कप्तान कोहली ने 97 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया.

गांगुली को पीछे छोड़ा


इस टेस्ट मैच में कप्तान कोहली भले ही दूसरी बार आउट हो गये, लेकिन इस टेस्ट सीरीज की 97 रनों की पारी के दौरान कोहली ने एक और बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इस टेस्ट की इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान विदेशी सरजमी पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गये.

इस खिलाड़ी ने रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विदेशी जमीं पर 1693 रन बनाए थे.

विराट कोहली ने इनके इस रिकॉर्ड को नॉटिंघम के मैदान पर खेलते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस सूची में अब गांगुली के बाद तीसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम हैं.

धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट के दौरान विदेशी सर जमीं पर बतौर कप्तान 1591 रन बनाए थे. भारतीय मौजूदा कप्तान कोहली ने इस मैच के दौरान विदेशी जमीं पर बतौर कप्तान 1700 रन पुरे किए हैं.

The post ENG vs IND: विराट कोहली ने बतौर कप्तान सौरव गांगुली को भी छोड़ा पीछे, धोनी से निकले कोसो आगे appeared first on SportzWiki Hindi.