इंग्लैंड की सरजमीं पर इन दिनों विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमें भारत और इंग्लैंड के बीच आमना-सामना हो रहा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की ओर से जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल रहा है।
एक-दूसरे पर श्रेष्ठता साबित करने के लिए इन दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला तो देखा ही जा रहा है साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में किसी तरह से जुबानी जंग में भी बेस्ट साबित होने की कोशिश दिख रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में दिख रही है खिलाड़ियों के बीच तल्खी
वैसे जब दो मजबूत टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं तो मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग होना आम बात है। खिलाड़ी किसी तरह से अपनी विरोधी टीम को स्लेजिंग के सहारे उकसाने की कोशिश में लगी रहता है। कुछ ऐसे ही इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आ रहा है।

मैदान में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी करते आ रहे हैं जुबानी जंग
इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में मैदान में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। और दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को उकसाते नजर आए लेकिन नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जो देखा गया उससे फैंस को बहुत ही अच्छा लगा होगा।

स्लेजिंग के बीच इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पेश की ये बड़ी खेल भावना
नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। भारत के कप्तान विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे। और इसी बीच मैदान में इंग्लैंड का अतिरिक्त खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर आया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पानी पिया इसी बीच विराट कोहली भी उनके पास आए और पानी मांगा और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने विराट कोहली को बड़े सम्मान के साथ पानी दिया और अपने आप में एक बहुत शानदार खेल भावना पेश की।
Cricketers of both teams sharing the drinks. India leading by 420+ runs now. Doesn't look like Virat Kohli is gonna declare soon? pic.twitter.com/gYpVtctKwF
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) August 20, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND: गेंद और बल्ले से पार नहीं पाने के बाद अब जुबानी जंग पर उतरे अंग्रेज, कर रहे ऐसी ओछी हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.