भारतीय क्रिकेट टीम को विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड ने एक पारी और 159 रनों से करारी हार दी है।

भारतीय टीम की हार पर हाहाकार
भारतीय टीम की इस करारी शिकस्त के बाद भारत के क्रिकेट गलियारों में हाहाकार मचा हुआ है। हर कोई भारतीय टीम के इस शर्मनाक खेल की जमकर आलोचना कर रहा है। भारतीय टीम के कई पूर्व खिलाड़ी इस प्रदर्शन पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। इसी लिस्ट में अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का नाम जुड़ गया है।

वीरेन्द्र सहवाग ने की भारतीय टीम की कड़ी आलोचना
भारतीय क्रिकेट के मस्तमौला खिलाड़ियों में से एक रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इस बार भारतीय टीम की कड़ी आलोचना की वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“भारतीय टीम से बहुत ही कमजोर प्रदर्शन। जब हम अपनी टीम के खड़े रहना चाहते हैं और समर्थन करना चाहते हैं तब टीम कुछ कर ही नहीं कर पाती है ये देखना बहुत ही निराशाजनक है। वैसे उम्मीद करते हैं कि वो मानसिक तौर पर मजबूत होकर वापसी करेंगे।”
Very poor from India. While we all want to stand by our team and support them when they don’t do well, going down without a fight is very disappointing to watch. Hope they have the confidence and mental strength to comeback from this.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 12, 2018
भारतीय टीम का बर्मिंघम के बाद लॉर्ड्स में भी शर्मनाक प्रदर्शन
आपको बता दें कि भारतीय टीम बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से गंवाने के बाद लॉर्ड्स टेस्ट से उम्मीद थी लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम महज 107 रनों पर ही ढेर हो गई। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम पूरी इससे उबर ही नहीं सकी।

एक पारी 159 रनों से मिली हार के बाद भारत सीरीज में 0-2 से पीछे
और इंग्लैंड को 396 रन दे बैठे और यहीं से मैच भारत के हाथ से छूटता चला गया। इंग्लैंड ने भारत पर 289 रनों की भारी बढ़त बनायी जिसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में केवल 130 रनों पर ही ढेर करते हुए मैच को एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENGLAND VS INDIA: लगातार 2 मैचो में मिली शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली समेत टीम इंडिया पर भड़के वीरेंद्र सहवाग appeared first on SportzWiki Hindi.