Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND VS INDIA 2ND TEST: आदिल रशीद ने लॉर्ड्स टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 141 साल के इतिहास के बने 14वें खिलाड़ी

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच पूरी तरह से इंग्लैंड के स्विंग गेंदबाजों के नाम रहा। इंग्लिश स्विंग गेंदबाजों ने मैच को पूरी तरह से अपनी पकड़ में रखा और भारतीय टीम को दोनों ही पारियों में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

आदिल रशीद को लॉर्ड्स टेस्ट में एक भी गेंद करने का नहीं मिला मौका

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम में उनके स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। लेकिन पिच की परिस्थिति जिस तरह से स्विंग गेंदबाजों के लिए अनुकूल नजर आ रही थी उसे देखते हुए तो इंग्लैंड को कप्तान जो रूट को पूरे मैच की दोनों ही पारियों में एक भी बार अपने स्पिन हथियार आदिल रशीद की जरूरत महसूस नहीं हुई।

रशीद को ना गेंदबाजी, ना बल्लेबाजी, और रन आउट या कैच करने का भी नहीं मिला मौका

ऐसे में इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले आदिल रशीद दोनों ही पारियों में एक गेंद तक नहीं डाल सके। साथ ही आदिल रशीद को बल्लेबाजी का भी मौका नहीं मिला। गेंदबाजी और बल्लेबाजी से दूर रहने वाले रशीद का इस मैच में कैच या किसी रन आउट के रूप में भी योगदान नहीं रहा। ऐसे में रशीद के लिए तो ये टेस्ट मैच एक तरह से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरह ही रहा।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले 14वें खिलाड़ी बने, 13 साल में इंग्लिश टीम के पहले खिलाड़ी

आदिल रशीद ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में किसी भी तरह का योगदान नहीं देकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो इसके साथ ही किसी टेस्ट मैच में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, कैच या रन आउट का हिस्सा नहीं बनने वाले टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास के 14वें खिलाड़ी बने। और वहीं ऐसा करने वाले वो पिछले 13 सालों में पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने। इससे पहले साल 2005 में स्पिन गेंदबाज गैराथ बेट्टी को ही इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGLAND VS INDIA 2ND TEST: आदिल रशीद ने लॉर्ड्स टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 141 साल के इतिहास के बने 14वें खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.