Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test 2018 : Live Score : 5 वीं गेंद पर ही मुरली विजय ने अपने पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, सिम्पल गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहा दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किये है. शिखर धवन की जगह भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया है. वही तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है.

विजय और राहुल की जोड़ी ने की पारी की शुरूआत 

बता दें, कि मुरली विजय और केएल राहुल की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत की है. पहले टेस्ट मैच में शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत की थी, लेकिन इस मैच में मुरली विजय और केएल राहुल को भारत की पारी का आगाज करने का मौका मिला है.

मुरली विजय को शून्य पर ही एंडरसन ने किया बोल्ड 

बता दें, कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय शून्य के स्कोर पर बोल्ड हो गये है. मैच की पांचवी ही गेंद पर मुरली विजय को जेम्स एंडरसन ने बोल्ड आउट कर दिया है.

इस पिच पर गेंद काफी स्विंग कर रही है और एंडरसन तो स्विंग के उस्ताद है. उन्होंने अपनी एक मिडिल स्टंप लाइन से स्विंग होती गेंद पर मुरली विजय को पवेलियन की राह दिखाई है.

पहले टेस्ट में भी रहे थे बुरी तरह फ्लॉप 

बता दें, कि मुरली विजय पहले टेस्ट मैच में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. पहले टेस्ट में भी मुरली विजय भारतीय टीम के लिए मात्र 20 रन व 6 रन की ही पारियां खेल पाये थे.

अगर तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें टीम में बने रहना है, तो उन्हें दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करना होगा अन्यथा वह तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते है. मुरली विजय अबतक अपनी खेली तीन पारियों में मात्र 26 रन बना पाये है.

The post England vs India : 2nd Test 2018 : Live Score : 5 वीं गेंद पर ही मुरली विजय ने अपने पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, सिम्पल गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड appeared first on SportzWiki Hindi.