Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test 2018 : Live Score : एंडरसन ने केएल राहुल को भेजा पवेलियन

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहर देखने को मिल रहा है.

जेम्स एंडरसन ने पहले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को बोल्ड आउट किया था. वही इसके बाद जेम्स एंडरसन ने केएल राहुल को भी पवेलियन की राह दिखा दी है.

केएल राहुल, एंडरसन की स्विंग गेंदबाजी के आगे हुए फेल 

बता दें, कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की स्विंग गेंदबाजी के आगे फेल साबित हुए है.

दरअसल, जेम्स एंडरसन की एक आउट स्विंग गेंद पर केएल राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और यह गेंद विकेट के पीछे सीधे जॉनी बैरेस्टो के दस्ताने में चली गई और इस तरह भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है.

पहले टेस्ट में भी रहे थे फ्लॉप 

बता दें, कि केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में भी फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में मात्र 4 रन बनाये थे. वही उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी मात्र 13 रन ही बनाये थे. केएल राहुल अब लगातारी तीसरी पारी में भी फ्लॉप साबित हुए है.

यहाँ क्लिक कर देखे राहुल के आउट होने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ देख सकते है, कि कैसे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी एक शानदार तेज गेंद से भारतीय टीम के स्टाइलिश ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को आउट किया है.

बता दें, कि फिलहाल लॉर्ड्स में बारिश होने के कारण खेल रुका हुआ है. इस समय भारत के लिए कप्तान कोहली 1 रन व चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है. भारत को अब अगर एक अच्छे स्कोर तक पहुंचना है, तो कप्तान कोहली और पुजारा को बड़े स्कोर करने होंगे.

The post England vs India : 2nd Test 2018 : Live Score : एंडरसन ने केएल राहुल को भेजा पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.