Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test : Day 1 : लॉर्ड्स में हो रही है बारिश, टॉस की यह है बड़ी है अपडेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा भारत के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.

भारत के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि जहां एक तरफ भारतीय टीम के कप्तान विराट ने मैच में 200 रन अकेले बनाये थे. वही बाकि 20 बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलाकर मात्र 214 रन ही बना पाये थे.

आज से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट मैच 

पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेलेगी. यह टेस्ट मैच आज 9 अगस्त से शुरू होने वाला है.

टॉस में बारिश के कारण देरी 

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टॉस में देरी हो चुकी है. फिलहाल भारतीय समय अनुसार 3.15 बजे तक लॉर्ड्स में बारिश हो रही है और इसी के चलते अबतक मैच का टॉस नहीं हो पाया है.

तय समय के अनुसार 3.00 बजे इस मैच का टॉस होना था, लेकिन अब तक इस मैच का टॉस नहीं हो पाया है और कितने बजे तक इस मैच का टॉस होगा अबतक नहीं बताया गया है.

बारिश भारतीय टीम के चिंता का विषय 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के लिए बारिश चिंता का विषय है, क्योंकि पिच को ड्राई बताया जा रहा था, लेकिन इस बारिश के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर नमी जरुर आएगी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज इस नमी का फयदा उठा सकते है, क्योंकि भारत के बल्लेबाज काफी कमजोर है.

पहले इस पिच के बारे में बताया जा रहा था, कि पिच सुखा है, जिस कारण इस मैच में स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलने की आसार थे. वैसे ओवरकास्ट कंडीशन होने के कारण तेज गेंदबाज जरुर इस मैच में काफी अहम साबित होंगे.

 

The post England vs India : 2nd Test : Day 1 : लॉर्ड्स में हो रही है बारिश, टॉस की यह है बड़ी है अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.