Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test : Day 1: लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट, पहले दिन का हुआ लंच

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है. बता दें, कि यह मैच 3.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन यह मैच भारतीय समय के अनुसार फिलहाल 5.30 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाया है.

बारिश के कारण तय समय से शुरू नहीं हो पाया है मैच 

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस दुसरे टेस्ट मैच का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है. फिलहाल ताजा अपडेट भारतीय समय अनुसार 5.30 बजे तक लॉर्ड्स में जमकर बारिश हो रही है और इसी के चलते अबतक इस मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है.

तय समय के अनुसार 3.00 बजे इस मैच का टॉस होना था, लेकिन अब तक इस मैच का टॉस नहीं हो पाया है और कितने बजे तक इस मैच का टॉस होगा अबतक इस बात को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है.

लेकिन ले लिया गया है लंच 

आपकों बता दें, कि भले ही इस मैच का टॉस अबतक नहीं हो पाया है, लेकिन इस मैच के पहले दिन के खेल का लंच ले लिया गया है. दूसरे टेस्ट के पहले दिन जल्दी लंच लेने की जानकारी बीसीसीआई ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.

यहाँ देखे बीसीसीआई का ट्विट 

बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जल्दी लंच लेने की जानकारी देते हुए लिखा, यहां, जल्दी लंच ले लिया गया है और अभी भी काफी तेज बारिश हो रही है.

 

बता दें, कि यह टेस्ट मैच भारत के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है और अगर भारतीय टीम को यह टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर करनी है, तो भारत को यह टेस्ट मैच किसी भी कीमत पर जीतना होगा.

The post England vs India : 2nd Test : Day 1: लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट, पहले दिन का हुआ लंच appeared first on SportzWiki Hindi.