भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज 11 अगस्त शनिवार को खेला जा रहा है.
पहले दिन भारतीय बल्लेबाज हुए ढेर

बता दें, कि पहले दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन शुक्रवार को इस मैच का टॉस हुआ और इस मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम अपनी पहली पारी में मात्र 107 रन पर आल आउट हो गई थी.
इंग्लैंड को भी लगे शुरूआती झटके

बता दें, कि शुक्रवार को इस मैच के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड को पहला झटका किटन जेनिंग्स के रूप में लगा था. जो 11 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी के शिकार बने थे.
वही इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका एलिस्टर कुक के रूप में लगा, इस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर मात्र 32 रन था. एलिस्टर कुक 21 रन बनाकार इशांत शर्मा की गेंद पर आउट हुए.
इंग्लैंड का गिरा तीसरा विकेट
बता दें, कि इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका लग गया है. इंग्लैंड का तीसरा विकेट ऑयली पॉप के रूप में गिरा है. वह अपनी टीम के लिए 28 रन ही जोड़ पाये है. ऑयली पॉप को मोहम्मद शमी ने आउट किया है. फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने 77 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गवा दिए है.
बता दें, कि इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है. भारतीय टीम को अगर सीरीज को 1-1 से बराबर करनी है, तो किसी भी तरह उसे इस टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी.
The post England vs India : 2nd Test : Live Score : इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा appeared first on SportzWiki Hindi.