वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब इंग्लैंड में अकेले ही नजर आयेंगे. क्योंकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लॉर्ड्स टेस्ट अब नजर नहीं आयेंगी. बॉलीवुड और क्रिकेट के ये दो ऐसे सितारे है जो अभी अपनी नहीं उपलब्धियों को पाने की कोशिश में लगे है. हालाँकि दोनों बड़ी हंस्तियों में आते हैं. दोनों एक भी हो चुके है. खाली समय में एक दूसरे के काम में साथ रहते है.
अभी हल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसके पहले टेस्ट मुकाबले में अनुष्का शर्मा कप्तान कोहली के साथ मौजूद थी. लेकिन अब इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा नजर नहीं आएँगी.
अनुष्का शर्मा ‘सूई-धागा’ का ट्रेलर लांच करने पहुंची मुंबई

भारतीय टीम जब से इंग्लैंड दौरे पर है तब से कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हर मैच में कोहली का हौंसला बढ़ाते नजर आ रही थी. लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वह विराट का साथ नहीं दे पाएंगी. क्योंकि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब मुंबई वापस लौट आई है. अनुष्का दूसरे मैच से एक रात पहले है मुंबई पहुंची. उनका मुंबई आना इस लिए संभव हुआ की उनकी फिल्म ‘सूई-धागा’ का ट्रेलर लांच किया जाना है. जिसके कारण वह विराट का दूसरे मैच में साथ नहीं दे पाई है. उनको वापस मुंबई आना पड़ा. इसके बाद अनुष्का अपनी फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त नजर आएंगी.
| @AnushkaSharma clicked at Mumbai Airport earlier today
pic.twitter.com/GWyJLM26zo
— Anushka Sharma FC
(@AnushkaSFanCIub) August 9, 2018
पहले टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन

बात करें इंग्लैंड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तो सब हीं खिलाडियों को देखते हुए विराट कोहली का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था. उन्होंने इस मैच में पहली पारी में शानदार 149 रनों की शतकीय पारी खेली थी. तो वही दूसरी पारी में 49 रनों का योगदान दिया था. लेकिन इसके बाबजूद वह मैच जितवाने में सफल नहीं हुए थे. तब उनकी पत्नी स्टेडियम से उनका हौंसला अफजाई कर रही थी. लेकिन अब देखना होगा की विराट किस तरह का प्रदर्शन करते है.
The post England vs India : 2nd Test : इस वजह से लॉर्ड्स का दूसरा टेस्ट मैच नहीं देखेगी अनुष्का शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.
|
(@AnushkaSFanCIub)