Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND VS INDIA, 2ND TEST: जेम्स एंडरसन ने विकेटों के पंजे के साथ इस मामले में अनिल कुंबले को किया पीछे

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम रहा। लॉर्ड्स टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से बारिश से धुल गया लेकिन दूसरे दिन टॉस के बाद इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहर शुरू हुआ।

जेम्स एंडरसन ने बरपाया कहर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पहले ही ओवर में शुरुआती झटका दे दिया। इसके बाद तो जिमी ने अपने इसी रूप को पूरे दिन बरकरार रखा और दूसरा झटका भी भारतीय टीम को जल्द ही दे डाला।

England bowlers ahead of England pile on 107 runs

जेम्स एंडरसन ने अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

जेम्स एंडरसन ने दूसरे दिन के खेल में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। भारत की पूरी टीम दूसरे ही दिन 107 रनों पर ढेर हो गई और जेम्स एंडरसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस बेहतरीन गेंदबाजी के साथ जिमी ने अपने नाम एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज कराए।

घरेलू मैदान में विकेट लेने के मामले में कुंबले को छोड़ा पीछे

इस मैच से पहले जेम्स एंडरसन के अपने घरेलू मैदानों में 348 विकेट थे। इस पारी में में जिमी ने जैसे ही लोकेश राहुल को बैरेस्टो के हाथों लपकवाया अपने नाम घर के मैदानों में 350 विकेट पूरे कर लिए। इसके बाद भी जिमी का ये कहर जारी रहा और अजिंक्य रहाणे को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपने घरेलू मैदान में 351 विकेट पूरे कर उन्होंने भारत के अनिल कुंबले के विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले अनिल कुंबले घरेलू मैदान में 350 विकेट हासिल कर दूसरे स्थान पर मौजूद थे।

मुथैया मुरलीधरन के नाम है घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दें कि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन सबसे ज्यादा घरेलू मैदान में विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। मुरलीधरन ने अपने मैदानों में 493 विकेट झटके हैं तो वहीं इस मामले में जेम्स एंडरसन  353 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। तो इसके बाद तीसरे स्थान पर 350 विकेट के साथ अनिल कुंबले हैं।

ये पांच गेंदबाज हैं घरेलु मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन- 493 विकेट

जेम्स एंडरसन- 353 विकेट

अनिल कुंबले- 350 विकेट

शेन वार्न- 319 विकेट

ग्लेन मैक्ग्रा- 289 विकेट

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGLAND VS INDIA, 2ND TEST: जेम्स एंडरसन ने विकेटों के पंजे के साथ इस मामले में अनिल कुंबले को किया पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.