Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test : विकेट लेने के बावजूद भी इस तरह उड़ रहा हैं सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का मजाक

भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन मात्र 107 रन पर ही आल आउट हो गई थी. शुरूआती दो दिन तो लॉर्ड्स टेस्ट में खूब बारिश हुई थी, लेकिन तीसरे दिन के खेल में लॉर्ड्स का आसमान पूरी तरह से नीला है और अच्छी खासी धुप निकली हुई है.

तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 89 रन पर 4 विकेट 

बता दें, कि तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम का स्कोर लंच तक 4 विकेट पर 89 रन है. इंग्लैंड का पहला झटका किटन जेनिंग्स (11 रन) के रूप में टीम के 28 रन के स्कोर पर गिरा था.

वही इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका एलिस्टर कुक (21 रन) के रूप में लगा, इस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर मात्र 32 रन था. इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका ऑयली पॉप (28 रन ) टीम के 77 रन के स्कोर पर लगा. कप्तान जो रूट (19 रन) भी लंच से पहले आउट हो गये है.

हार्दिक पंड्या भारत के लिए एक विकेट हासिल कर चुके है, लेकिन इसके बावजूद उनका ट्विटर पर मजाक उड़ाया जा रहा है.

पॉप को आउट करने के बावजूद ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हार्दिक 

 

The post England vs India : 2nd Test : विकेट लेने के बावजूद भी इस तरह उड़ रहा हैं सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.