भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है लेकिन कुछ समय से वो लगातार गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या को पूर्व क्रिकेटरों और भारतीय प्रशंसकों की ओर तरफ से आलोचना झेलनी पड़ रही है।
हार्दिक पंड्या ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर दी अपनी राय
इस स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की काबिलियत पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं लेकिन अब हार्दिक पंड्या ने खुद इसका जवाब दिया है और बताया कि वो गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं या बल्लेबाजी ऑलराउंडर…..

गेंदबाजी करते वक्त गेंदबाज, बल्लेबाजी करते वक्त बल्लेबाज
हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन दो विकेट झटकने के बाद कहा
“मेरे पास कोई एक विशेष रोल नहीं है जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो बल्लेबाज हूं और जब गेंदबाजी करता हूं तो गेंदबाज हूं। ये मेरी भूमिका है। इसे जारी रखने और सुनिश्चित करने का प्रयास करता हूं कि बल्लेबाज कुछ कोशिश करने की बजाए मेरी गेंद पर गलती करें। हम जानते हैं कि वो शॉट्स खेलना पसंद करते हैं। आप ऐसा करने के दौरान कुछ गलतियां कर जाते हैं।”

गेंदबाजों ने की कोशिश लेकिन स्विंग हो गई खत्म
हार्दिक पंड्या ने तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के दबदबे को लेकर कहा कि कुछ नहीं हो सका और वहीं एक समस्या रही। एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमने कोशिश की लेकिन गेंद की स्विंग रूक गई और वोक्स और बैरेस्टो ने खेल को हमसे दूर कर दिया। ये टेस्ट क्रिकेट में होता है। आप पांच विकेट तो ले लेते हैं और फिर एक अच्छी साझेदारी सबकुछ बदल देती है। ये खेल का हिस्सा है।

दूसरे दिन के बाद बदला पिच का मिजाज
इससे आगे पहली पारी में टीम के स्कोर को लेकर पंड्या ने कहा कि कोई भी टीम वही स्कोर करती जो हमने हासिल किया। क्योंकि उस समय बल्लेबाजी की परिस्थिति नहीं थी और फिर विकेट सूखता गया। आज जब हमनें गेंदबाजी की तो सूर्य बाहर आ गया और पूरा दिन खिला रहा। आज वास्तविक वो सतह थी जिस पर हम खेलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन मौसम के कारण ये पूरी तरह से बदल गया।

मौसम और परिस्थितियां रही गेंदबाजों की मददगार
“पहले दिन को छोड़कर मुझे नहीं लगता है कि हमें कुछ उम्मीद थी। पहले ही दिन जैसे मैंने कहा था कि ये विकेट हमारी अपेक्षा से अलग है। विकेट ज्यादा कुछ नहीं कर रहा था लेकिन मौसम और परिस्थितियां जाहिर तौर पर गेंदबाजों को खासी मदद कर रही थी। ये पूरी तरह से अलग थी।”

कुलदीप की भूमिका पर बोले हार्दिक
हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि “जाहिर तौर पर हमने इसको लेकर कुछ सोचा था (कुलदीप को लेकर) लेकिन हमने सोचा कि तीन सीमर्स काफी रहेंगे। हमने सही ढंग से गेंदबाजी की और पूरा प्रयास किया अगर पांच दिन का खेल होता तो स्पिनरों की भूमिका ज्यादा होती लेकिन बारिश से काफी खेल काफी रोक दिया। “
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENGLAND VS INDIA, 2ND TEST: हार्दिक पंड्या ने बताया वह बैटिंग ऑलराउंडर हैं या बॉलिंग appeared first on SportzWiki Hindi.