भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच का तीसरा इंग्लैंड की टीम के ही नाम रहा है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन के खेल के बाद एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
इंग्लैंड की टीम ने बनाये 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन

बता दें, कि मैच के दुसरे दिन भारतीय टीम सिर्फ 107 रन पर ही आल आउट हो गई थी. इसके बाद तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए है.
इंग्लैंड की टीम के लिए जॉनी बेरिस्टों और क्रिस वोक्स ने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को एक मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया है. जॉनी बेरिस्टों ने अपनी टीम के लिए 93 रन की एक शानदार पारी खेली है. वही क्रिस वोक्स तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 120 रन बनाकर नाबाद है. क्रिस वोक्स के साथ फिलहाल क्रीज में सैम कुरेन 22 रन बनाकर खेल रहे है.
बता दें, इंग्लैंड का पहला झटका किटन जेनिंग्स (11 रन) के रूप में टीम के 28 रन के स्कोर पर गिरा था. वही इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका एलिस्टर कुक (21 रन) के रूप में लगा, इस समय इंग्लैंड की टीम का स्कोर मात्र 32 रन था. इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका ऑयली पॉप (28 रन ) टीम के 77 रन के स्कोर पर लगा. कप्तान जो रूट (19 रन) भी लंच से पहले आउट हो गये थे.
इसके बाद पांचवा विकेट जोस बटलर (24 रन) का 131 रन पर गिरा. इसके बाद छठे विकेट के तौर पर जॉनी बेरिस्टों (93 रन) के रूप में इंग्लैंड कि पारी के 320 रन पर गिरा.
तीसरे दिन का खेल खत्म हो जाने तक इंग्लैंड कि पकड़ मैच पर बहुत मजबूत दिख रही है.

The post England vs India : 2nd Test : बैरेस्टो और क्रिस वोक्स ने भारत से छीना मैच, लेकिन पुरे समय रहा इस भारतीय गेंदबाज का दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.