Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India: Live Update 2nd Test: इन 11 खिलाड़ियों को विराट ने दिया टीम में मौका, लीक हुई टीम इंडिया की लिस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में जहाँ अभी तक बारिश की वजह से टॉस भी नही सका है. वही बारिश की वजह से आज का मैच भी रद्द कर दिया गया है. इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की टीम लीक हो गई है. तो आइये जानते है. दूसरे टेस्ट मैच में कौन-कौन हिस्सा ले रहा है.

टीम इंडिया की टीम हुई लीक 

दुसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपनी टीम में किसी भी तरह का बदलाव नही किया है. उम्मीद की जा रही थी कि इस मैच में टीम इंडिया पुजारा को मौका दे सकती है. इसके अलाव लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कुलदीप को भी मौका मिल सकता है. पर रिपोर्ट्स के अनुसार टीम में कोई  भी बदलाव नही हुआ है. वही इसके अलावा ख़राब फॉर्म से चल रहे धवन को टीम में एक बार और मौका दिया गया है. जोकि बेहद हैरान करने वाला फैसला है.

इंग्लैंड की टीम में स्टोक्स की जगह क्रिस वोग्स को टीम में शामिल किया गया है. उम्मीद की जा रही थी कि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के टीम मोईन अली को टीम में शामिल कर सकती है. इसके अलावा लॉर्ड्स टेस्ट में 20 साल के पोप को भी शामिल किया गया है. आप को बता दें कि आज के दिन का खेल अभी तक बारिश की वजह से ह नही सका है और इसी वजह से आज भी टॉस नही हो सका है.

दोनों देशों की टीम 

भारत की टीम: मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, र आश्विन, हार्दिक पंड्या, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मुहम्मद शमी.

इंग्लैंड की टीम: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट, ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन , आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

The post England vs India: Live Update 2nd Test: इन 11 खिलाड़ियों को विराट ने दिया टीम में मौका, लीक हुई टीम इंडिया की लिस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.