Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India: Live Update 2nd Test: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली पर फूटा लोगो का गुस्सा, तो सर जडेजा ने फिर उड़ाया टीम का मजाक

लंदन के लॉर्ड्स मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन भारत के गेंदबाजी आक्रमण में वह धार नहीं दिखी जो इंग्लैंड की गेंदबाजी में थी. इंग्लैंड की गेंदबाजी की सफलता में मौसम का भी काफी बड़ा हाथ था जिसकी बदौलत टीम इंडिया केवल 107 रन पर सिमट गई. लेकिन भारतीय गेंदबाज भी पूरी तरह से नाकाम नजर नहीं आए.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ आज कुछ ख़ास नही कर सके. भारत को 8वें ओवर में पहली सफलता मिल सकी. मोहम्मद शमी ने केटन जेनिंग्स को 11 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया.  इसके अगले ओवर में ही ईशांत ने एलिस्टर कुक को 21 के निजी स्कोर पर आउट किया. फिर कप्तान जो रूट और पहला टेस्ट खेल रहे ओली पोप ने इंग्लैंड की पारी संभाली और टीम का स्कोर 50 से पार कराया.

9वें ओवर तक दो विकेट गिराने के बाद भारत को तीसरी सफलता 22वें ओवर में मिल सकी जब हार्दिक पांड्या ने ओली पोप को 28 पर आउट कर दिया. उनके आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और वोक्स ने टीम को संभाला. इस दौरन वोक्स ने अपने शतक पूरा किया.दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 357 रन बना लिए थे.

किसने क्या कहा

 

The post England vs India: Live Update 2nd Test: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली पर फूटा लोगो का गुस्सा, तो सर जडेजा ने फिर उड़ाया टीम का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.