भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन का खेला शुरू हुआ. इग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
भारत ने आज शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के स्थान पर बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में रखा है. इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे.
उन्हें डेविड मलान के स्थान पर लिया गया है. अदालती कार्रवाई के कारण टीम से बाहर होने वाले आलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया.
भारत के बल्लेबाज हुए फेल

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने आज हालात का पूरा फायदा उठाया. इस दौरान खेल के पहले सत्र में मुरली विजय (0) और केएल राहुल (8) भी आउट हो गए. पुजारा भी कुछ खास नही कर सके और रन आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद कोहली और रहाणे ने टीम को संभाला. इस दौरान कोहली भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 23 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कार्तिक भी 1 और हार्दिक को 11 रन बना के आउट हो गए और पूरी टीम सिर्फ 107 रन पर आल आउट हो गई.
जानिए कौन से रिकॉर्ड बने
- विराट कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है,उन्होंने इस साल 1368 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जॉनी बैरेस्टो को पीछे छोड़ दिया.
- मुरली विजय की ये 13वीं विदेशी धरती पर पारी है, जिसमे वो अभी तक एक भी पारी में अर्धशतक नही बना पाए है.
- विराट कोहली अभी तक अपने टेस्ट क्रिकेट में चार बार रन आउट की दौरान मौजद रहें है, जिसमे वो सिर्फ एक बार आउट हुए है,जबकि तीन बार उनका साथी रन आउट हुआ है.
- टेस्ट करियर में विजय 6 बार डक पर आउट हुए है. जिसमे वो तीन बार इंग्लैंड के खिलाफ ही डक पर आउट हुए हैं.
- ओली पोप ने आज इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया.इसके साथ ही वो इस साल उन चार खिलाड़ियों में शामिल हो गए है, जिन्होंने मात्र 21 साल की कम उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. 140 साल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि इंग्लैंड में एक साल में चार खिलाड़ियों को मौका है,जिनकी उम्र 21 साल से कम है.
- जेम्स एंडरसन ने आज इंग्लैंड में 350 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ वो अपने घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुँच गए है.
- जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स में अपने 99 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में पांच विकेट हासिल किये.
The post England vs India: Live Update 2nd Test: ख़राब बल्लेबाज़ी के बाद भी विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, जॉनी बैरेस्टो से निकले आगे appeared first on SportzWiki Hindi.