Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND vs INDIA: इस वजह से दुसरे दिन मैदान पर अब तक नहीं उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली

इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया था इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने 2 दिन में ही मैच पर अच्छी पकड़ बना ली है। अब भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आ रही है।

चौथे दिन फ़ील्डिंग करने नहीं आए कप्तान कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे। बताया जा रहा है कि उनके पीठ में परेशानी है। वह मैच के तीसरे दिन ही अंतिम सत्र में मैदान से बाहर चले गए थे और रविन्द्र जडेजा ने उनकी जगह फ़ील्डिंग की थी।

अब बल्लेबाजी करने भी नहीं आए

आज सुबह से ही विराट कोहली मैदान पर नहीं थे। यही वजह है कि वह भारतीय पारी के शुरू होने के 37 मिनट बाद तक बल्लेबाजी करने नहीं आ सकते हैं। भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल का विकेट जल्द खो दिया।

विजय तीसरे ओवर में जेम्स एंडरसन का शिकार हुए, तो वहीं 7वें ओवर में राहुल को भी एंडरसन ने ही आउट किया। राहुल के आउट होने तक भारतीय पारी के 37 मिनट नहीं हुए थे। इसी कारण अजिंक्य रहाणे को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। लंच तक भारत का स्कोर 17/2 है।

इंग्लैंड में मैच पर बनाई अपनी पकड़

पहला दिन बारिश की वजह से धुलने के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने 4 दिन ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 107 रनों पर सिमट गई।

पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। भारतीय तेज गेंदबाज ने उन्हें शुरूआती झटके दिए लेकिन जॉनी बैरेस्टो और क्रिस वोक्स ने मैच को भारत से दूर कर दिया।

क्रिस वोक्स ने अपने करियर का पहला शतक जमाया और इंग्लैंड की टीम ने 289 रनों की बढत कर साथ 396/7 पर अपनी पारी घोषित कर दी।

The post ENGLAND vs INDIA: इस वजह से दुसरे दिन मैदान पर अब तक नहीं उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.