Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND VS INDIA- पीठ की दर्द से परेशान विराट कोहली की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा

Problem of Indian batsmen is mental, not technical: Kohli

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम को एक करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे ही दिन एक पारी और 159 रनों से शिकस्त खानी पड़ी। इस हार के साथ ही अब भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगले टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

इन दो मैचों में हार से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बुरी तरह से डिगा हुआ है और इसी बीच भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है। फॉर्म में चल रहे भारत के कप्तान विराट कोहली अपने पीठ की समस्या से लॉर्ड्स टेस्ट में जूझते नजर आए और अब ये संभावना जतायी जा रही है कि 18 अगस्त से नॉटिंघम में होने वाली तीसरे टेस्ट मैच से विराट कोहली बाहर हो सकते हैं।

विराट कोहली की पीठ की चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली का बाहर होना जबरदस्त झटका हो सकता है।  वैसे विराट कोहली के बाहर होने पर अभी तक मुहर तो नहीं लगी है लेकिन जिस तरह से उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अपनी पीठ में समस्या हो रही थी उसे देखते हुए नॉटिंघम में होने वाले मस्ट विन मैच में विराट कोहली को बाहर बैठना पड़ सकता है।

करूण नायर को मिल करती है विराट कोहली की जगह

ऐसे में जब विराट कोहली बाहर होंगे तो टीम मैनेजमेंट भारत के युवा बल्लेबाज करूण नायर को मौका दे सकती है। कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज करूण नायर इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्हें इस टेस्ट सीरीज में अभी तक मौका नहीं मिला है लेकिन अगर विराट कोहली बाहर होते हैं तो भारत का ये तिहरा शतकधारी बल्लेबाज उनकी जगह ले सकता है।

भारत के लिए तिहरा शतक लगा चुके हैं करूण

आपको बता दें कि करूण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। इसी टेस्ट सीरीज के दौरान करूण नायर ने चेन्नई में शानदार तिहरा शतक जड़ भारत की तरफ से तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। लेकिन उसके बाद से करूण के बल्ले से कोई खास पारी नहीं निकली है। वो अभी तक 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGLAND VS INDIA- पीठ की दर्द से परेशान विराट कोहली की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.