Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND VS INDIA- जसप्रीत बुमराह हुए तीसरे टेस्ट के लिए फिट, सोशल मीडिया पर लोगो के बीच ख़ुशी की लहर

बुमराह

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नजदीकी हार के बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तो पारी की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम के हौंसले पूरी तरह से पस्त थे।

जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए किया गया फिट घोषित

लेकिन सोमवार को जैसे ही अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के बाद पूरी तरह से फिट घोषित किए जाने के बाद तो टीम की जान में जान आ गई है।

जी हां… भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंगूठे की चोट के बाद नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट करार दे दिए गए हैं।

बुमराह

बुमराह के फिट होने के बाद भारतीय खेमें में खुशी की लहर

भारतीय टीम के लिए पिछले दो साल में सबसे प्रमुख गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे में जबरदस्त राहत पहुंची है। जो टीम पिछले दो टेस्ट मैचों से बुरी तरह से जूझ रही है उस टीम को जसप्रीत बुमराह की वापसी ने एक नया विश्वास दे दिया है।

यॉर्कर किंग की वापसी पर निराश फैंस को मिली राहत, दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम में जो खुशी की लहर छा गई है साथ ही इस स्टार गेंदबाज के फिट होने पर भारत के उन फैंस को भी बड़ी राहत पहुंची है, जो अपनी टीम की हार से निराश हो गए थे।

जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही फैंस में एक बार फिर से विश्वास जग गया है और इसी कारण से जैसे ही उनको बुमराह के फिट होने की खबर मिली ट्वीटर पर एक के बाद एक खुशी से लबरेज रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

तो आईए आपको दिखाते हैं जसप्रीत बुमराह के चोट के बाद फिट होने की खबर पर फैंस का कैसा रहा रिएक्शन

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGLAND VS INDIA- जसप्रीत बुमराह हुए तीसरे टेस्ट के लिए फिट, सोशल मीडिया पर लोगो के बीच ख़ुशी की लहर appeared first on SportzWiki Hindi.