इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच तीसरे दिन का खेल हुआ। इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 110/5 रन है और टीम को जीत के लिए 84 रनों की जरूरत है।
पहला सत्र
इंग्लैंड की टीम ने कल के स्कोर 9/1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद नाबाद बल्लेबाज जेनिंग्स और रूट को रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। जेनिंग ने 8 जबकि रूट ने 14 रन बनाये। दोनों का कैच केएल राहुल ने लपका।

इसके बाद इशांत शर्मा ने पहले मलान (20) को आउट पविलियन भेजा। लंच से ठीक जॉनी बैरेस्टो (28) और बेन स्टोक्स (06) को पवेलियन भेज इशांत ने इंग्लैंड टीम को तगड़ा झटका दिया।
लंच पर जोस बटलर नाबाद पिच पर टिके थे।
दूसरा सत्र
लंच से पहले अंतिम 4 गेंदों पर दो विकेट चटकाए थे, उस ओवर को 2 गेंद बचे थे। उसी दो गेंदों में इशांत ने बटलर (01) को आउट कर एक ही ओवर में इंग्लैंड के 3 झटक दिए।
इसके बाद सैम करन और आदिल रशीद पिच पर टिक गए और भारतीय फील्डरों ने उनका बखूबी साथ भी दिया। शिखर धवन ने स्लिप में दोनों ही बल्लेबाजों का आसान कैच टपका दिया। बीच में बारिश की वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा।

दोबारा खेले शुरू होते ही उमेश यादव ने रशीद (16) को पवेलियन भेजा। उसके बाद ब्रॉड (11) ने करन का अच्छा साथ दिया। करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 63 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उमेश यादव ने उनका शिकार किया।
भारत की तरफ से इशांत ने 5, अश्विन ने 3 और उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के अंतिम 3 जोड़ी ने उनका स्कोर 86/7 से 180 तक पहुंचा दिया।
तीसरा सत्र
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धवन और विजय को जोड़ी ज्यादा समय मैदान पर नहीं टिक पाई। विजय (06) और धवन (13) बनाकर ब्रॉड का शिकार हुए।

लोकेश राहुल के साथ मिलकर कप्तान कोहली ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन राहुल (13) स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर के हाथ में खेल गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे (02) और प्रमोट किये गए अश्विन (13) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान कोहली (43*) ने एक छोड़ सम्भाल रखा है और दिनेश कार्तिक (18*) उनका साथ दे रहे हैं। इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड ने 2 जबकि एंडरसन, स्टोक्स और करन ने 1-1 विकेट लिया।
पुजारा को न खिलाना पड़ा भारी:
भारतीय कप्तान विराट कोहली को चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल न करना भारी पड़ रहा है. पुजारा हमेशा एक छोर पकड़कर खड़े रहने के लिए जाने जाते है, उन्हें इंग्लैंड में खेलने का अनुभव भी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा है. ऐसे में विराट कोहली की उन्हें पहले ही टेस्ट से बाहर करना भारत को महंगा पड़ा.
The post ENGvIND: पहला टेस्ट तीसरा दिन: विराट कोहली की एक छोटी सी गलती भारत पर पड़ा भारी, 194 रनों के पीछा करते लड़खड़ाई टीम appeared first on SportzWiki Hindi.