खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच टेस्ट सीरीज का पहला मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत इस पहले टेस्ट मैच में जीत से 84 रन दूर है और हाथ में 6 विकेट शेष है। भारत अगर पहला टेस्ट मैच जीत जाती है तो इतिहास रचने में सफल हो सकती है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की दूसरी पारी को 180 रनों पर ही समेट दिया और 13 रनों की इंग्लैंड को पहली पारी में लीड मिली थी। अब इस प्रकार भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के 194 रनों का लक्ष्य मिला।
वो शतकधारी भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में जड़े है सबसे ज्यादा शतक
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 194 रनों का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए लिए थे। दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। कप्तान विराट तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। विराट कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर क्रिज पर कप्तान के साथ दे रहे है। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के लक्ष्य से 84 रन दूर है।
दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया। भारत की और से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 51 रन खर्च करके इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और दूसरी पारी में एक अहम भूमिका निभाई। ईशांत शर्मा के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।
इंग्लैंड की और से आॅलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ही सबसे ज्यादा 63 रन बना पाए। उन्होंने ऐसे समय शानदार पारी खेली जब टीम का स्कोर 87 रनों पर सात विकेट हो गया था।भारत ओपनर जोड़ी एक बार फिर फेल हो गई। ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय (6) और शिखर धवन (13) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में फिर एक छोर संभाल रखी है। अब अगर भारत को पहला टेस्ट मैच जीतना है। विराट को एक बार फिर लंबी पारी खेलने पड़ेगी। विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली थी।