Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd : इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने भारत को दिया छठा झटका, कार्तिक लौंटे पवेलियन 

खेल डेस्क। भारतीय टीम पहले टेस्ट में जीत से तीसरे दिन का खेल समाप्त होने परे 84 रन दूर थी। चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक छठे रूप में आउट होकर पवेलियन लौट गए है। दिनेश कार्तिक अपने 18 रनों के स्कोर में 2 रन ही जोड़ पाएं और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन का शिकार बने। एंडरसन ने दिनेश कार्तिक को मलन के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की टीम को जश्न मनाने का मौका दिया।

वो शतकधारी भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में जड़े है सबसे ज्यादा शतक

समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 117 रन बना लिए थे और इंग्लैंड के दिए हुए 194 के लक्ष्य से 77 रन दूर है। कप्तान विराट कोहली 45* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेजबान टीम की पहली पारी 287 रन पर ऑलआउट हुई थी।

इसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 274 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड की टीम को 13 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 180 रन पर ढेर हुई और टीम इंडिया को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला। पहली पारी में भारत के ​कप्तान विराट कोहली ने 149 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में बनाए रखा।

रजत पदक विजेता इस भारतीय ने ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारत के ओपनर क्रम ने एक बार फिर निराश किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो, जेम्स एंडरसन ने दो और बेन स्टोक्स और सैम करन को एक-एक सफलता मिली।