खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के भेंट चढ़ गया। शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में मुकाबले में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
इन तूफानी बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड, टॉप में है ये दिग्गज
भारतीय टीम में विराट कोहली ने शिखर धवन और तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह चेतेश्वर पुजारा और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में चुना है। 9 अगस्त से खेले जाने वाला ये टेस्ट गुरुवार से शुरू होना था, लेकिन पहला दिन बारिश के चलते धूल गया। पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका था। ऐसे में दोनों ही टीम इस 4 दिन के टेस्ट मैच में अलग रणनीति के साथ खेलते दिखेगी।
भारत के इस बल्लेबाज ने खेली टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें, चौंकाने वाला नाम
इंग्लैंड की टीम ने भारत को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से हराया था। भारत की और कप्तान विराट कोहली ही पहले टेस्ट मैच में इंग्लिंश गेंदबाजों को सामना कर सके। विराट कोहली ने पहली टेस्ट मैच की पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए। लेकिन कप्तान विराट कोहली टीम की हार नहीं टाल सके।
सर्जरी के बाद भारत लौटे रिद्धिमान साहा, कंगारू टीम के खिलाफ उतरने की उम्मीद
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 17 मैचों में से इंग्लैंड की टीम ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं, भारतीय टीम सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल की है। जबकि 4 टेस्ट मैच ड्रा रहे है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीता।