Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में ये भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, ये हैं संभावित टीमें

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 2—0 से पीछे चल रही है। भारतीय टीम एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से और क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स मैदान में भारत एक पारी और 159 रनों से हारा। अब दोनों टीमों के बीच 18 तारीख को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

भारतीय टीम के बल्लेबाज पहले टेस्ट और दूसरे टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे। पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 149 और 51 रनों की पारी खेली। दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। भारत का टॉप आॅर्डर बल्लेबाजी क्रम तो दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहा।

18 अगस्त को नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत डेब्यू कर सकते है। ऋषभ पंत शानदार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज है। पंत ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। ​पंत ने आईपीएल के 11वें सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ये भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभी शानदार फार्म में चल रहा है। पंत को तीसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन किया है। तो ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में बदलाव हो सकता है। तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों में ये संभावित खिलाड़ी हो सकते है।

संभावित टीमें : भारत : शिखर धवन, करुण नायर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पन्त (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

इंग्लैंड : एलस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), बेन स्ट्रोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन