इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 18 अगस्त यानी की कल से ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 से आगे चल रही है। इंग्लैंड की टीम ने भारत को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से और क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान में दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रनों से हराया।
खेल प्रेमी भी थे भारतरत्न वाजपेयी, पाक दौरे पर जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को दी ;खेल ही नहीं, दिल भी जीतिए जैसी शुभकामनाएं
नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली के सामने एक बार फिर इंग्लैंड की चुनौती है, लेकिन इस बार चुनौती अपनी फिटनेस की है। क्योंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली पीठ के दर्द से परेशान है और चुनौती इस दर्द से निपटने की है। लॉर्डस टेस्ट के चौथे दिन जब विराट कोहली मैदान में नहीं दिखे तब उनके इस दर्द के बारें में पता चला था। दूसरे सत्र में वे बल्लेबाजी करने जरुर आए लेकिन केवल 17 रन बनाकर चल दिये थे। अभी तक उनके तीसरे टेस्ट के लिए फिट होने की कोई पुष्टी नहीं की गई है। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाएं।
विराट कोहली ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 149 और 51 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम का टॉप आॅर्डर बल्लेबाजी क्रम शुरू के दोनों टेस्ट मैचों में फेल रहा। दूसरे टेस्ट मैच में तो गेंदबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब विराट एंड कंपनी को अगर पांच टेस्ट सीरीज में बने रहना है तो तीसरे मैच में कुछ कमाल दिखाना होगा। भारत तीसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान में उतार सकता है। क्योंकि दिनेश कार्तिक बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पा रहे है।