Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए आज इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं टीम इंडिया में जगह

इंग्लैंड में खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन होना है. सीरीज के पहले तीन टेस्ट के लिए ही टीम का चयन किया गया था. इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बनायी है. जबकि तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है. जिसमें भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है. वहीं अगले दो मैचों के लिए भारतीय टीम से कुछ खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं और कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.

ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर 

अगले दो टेस्ट मैचों के लिए मुरली विजय और उमेश यादव को बाहर किया जा सकता है. मुरली विजय ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से बेहद निराश किया है. लॉर्ड्स में खेले गए मैच की दोनों पारियों में वह एक रन भी नहीं बना पाए. जबकि पहले मैच की दोनों पारियों में उन्होंने सिर्फ 26 रन ही बनाए थे.

वहीं उमेश यादव भी अभी तक सीरीज में अपनी गेंदबाजी से प्रभावी नहीं दिखाई दिए हैं. उमेश ने पहला मैच बिर्मिंघम में खेला था. जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता मौका 

मुरली विजय की जगह रोहित शर्मा को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है. रोहित साउथ अफ्रीका के बाद से टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच में रोहित ने कुल 57 रन बनाए थे.

जबकि दूसरे बदलाव के रूप में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है. मोहम्मद सिराज लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले तीन मैचों में सिराज ने 25 विकेट निकालकर सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा है.

सभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम – शिखर धवन, विराट कोहली(कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत(विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा,  मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, करुण नायर, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

The post ENGvsIND : अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए आज इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.