Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : जो रूट की इस छोटी सी गलती की वजह से तीसरे टेस्ट में 203 रनों से हारा इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बुधवार को 203 रनों से जीत दर्ज की. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में लगातार मिली हार के बाद भारत की यह पहली जीत है. भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड से 1-2 से सीरीज में पीछे है. भारत ने शुरुआत से ही इस मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी थी.

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. जिसके बाद भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाजी दिखाते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए. जिसमें विराट कोहली ने 97 और अजिंक्य रहाणे ने 81 रनों की पारी खेली. जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम पहली पारी में मात्र 161 रनों पर ऑल आउट हो गयी. इस दौरान हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट चटकाए. जबकि इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए. मोहम्मद शमी एक विकेट ले पाए.

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी 

इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को छोड़ दें तो पहली बार भारतीय बल्लेबाज विकेट पर टिकते हुए दिखाई दिए. दूसरी पारी में शिखर धवन और लोकेश राहुल ने 44 और 36 रन बनाए. जबकि लंबे समय बाद चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से 72 रनों की अर्द्धशतकीय पारी निकली. वहीं विराट कोहली ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 29 रन बनाए. जबकि हार्दिक पंड्या 52 रन बनाकर नाबाद रहे. विराट कोहली ने भारत के स्कोर 7 विकेट पर 352 रनों पर दूसरी पारी घोषित की.

अब इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य था. मगर भारतीय तेज गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज रुक नहीं सके और 64 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. हलाकि इसी बीच जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच  169 रनों की बड़ी साझेदारी हुई. मगर यह साझेदारी इंग्लैंड को जीत तक नहीं ले जा सकी. बटलर 106 रन बनाकर आउट हुए. जबकि स्टोक्स ने 62 रन बनाए.

इसके बाद आदिल राशिद और जेम्स एंडरसन ने अंतिम विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी करने की कोशिश की. मगर जेम्स एंडरसन अश्विन का शिकार बने और इंग्लैंड टीम 317 रनों पर ऑल आउट हो गयी. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए. इशांत शर्मा ने 2 निकाले. वहीं हार्दिक पांड्या और शमी की खाते में 1-1 विकेट गया.

जो रूट से हुई ये गलती

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टॉस के दौरान काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे, ऐसे में उन्होंने भारतीय टीम को काफी हल्के में लिया और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जबकि पिच पहले बल्लेबाजी के लिए मददगार थी. टॉस के दौरान विराट कोहली ने भी ये बात कही थी, कि अगर वो टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी ही करते. हालाँकि इंग्लिश कप्तान ने ये गलती की और उसका खामियाजा इंग्लैंड को हार के रूप में भुगतना पड़ा.

 

The post ENGvsIND : जो रूट की इस छोटी सी गलती की वजह से तीसरे टेस्ट में 203 रनों से हारा इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.