Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: पहली ही पारी में 25 एक्स्ट्रा रन और कैच ड्राप पर ऋषभ पन्त का बन रहा सोशल मीडिया पर मजाक

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर छा जाने वाले रिषभ पंत एक बार फिर चर्चा में हैं. मगर इस बार उनकी तारीफ नहीं बल्कि खिचाई हो रही है. रिषभ पंत ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट मैचों के सीरीज के तीसरे मैच में डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने सात कैच लपके थे और दोनों पारियों में 25 रन बनाए थे.

वहीं गुरुवार से शुरु हुए चौथे मैच का पहला दिन रिषभ पंत के लिए अच्छा नहीं रहा. मूव होती गेंद पर पंत विकेटकीपिंग के लिए स्ट्रगल करते हुए नज़र आए. इस दौरान जॉस बटलर का कैच भी पंत से छूट गया. हालांकि यह भारत के लिए घातक सिद्ध नही हुआ. मगर इसी बीच बाई से 23 रन अतिरिक्त चले गए. जिसके चलते पंत ट्रोल हो रहे हैं.

ट्रोल हो रहे पंत के बचाव में भी उतरे कुछ लोग

विकेट के पीछे पंत के स्ट्रगल को देखते हुए उन्हें कुछ लोग और अधिक सीखने के लिए कह रहे हैं. जबकि कुछ रिद्धिमान साहा के टीम में वापस होने की बात कर रहे हैं. वहीं कुछ ने पंत का बचाव भी किया है. उनका कहना है कि जो रन बाई से गए उसमे ज्यादातर में रिषभ की गलती नही थी. उन गेंदों को पकड़ना काफी मुश्किल था.

The post ENGvsIND: पहली ही पारी में 25 एक्स्ट्रा रन और कैच ड्राप पर ऋषभ पन्त का बन रहा सोशल मीडिया पर मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.