Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए की टीम घोषित, हुए 2 बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से साउथ हैम्पटन में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेयिंग इलेवन टीम की घोषणा करदी है. टीम में कुल दो बदलाव किए गए हैं.

इंग्लैंड टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. एजबेस्टन और लॉर्ड्स में खेले गए दोनों मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. जबकि नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज की पहली जीत हासिल की थी. इंग्लैंड को सीरीज पर कब्ज़ा करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है. जबकि भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

क्रिस वोक्स और ओली पॉप हुए बाहर

क्रिस वोक्स थाई में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं. वह नेट सेशन के दौरान भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. इसके बाद से ही उनके चौथे टेस्ट में ना खेल पाने के कयास लगाए जा रहे थे. हुआ भी कुछ ऐसा ही. क्रिस वोक्स की जगह सैम करन को टीम में शामिल किया गया है. सैम ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लेकर और 87 रन बनाए थे.

वहीं दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज ओली पॉप की जगह अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच में नहीं खेलने वाले मोईन अली को टीम में लिया गया है.

सीरीज के तीसरे मैच के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए अंगुली में गेंद लगने से चोटिल होने वाले जॉनी बैरेस्टो बल्लेबाजी के लिए फिट हैं. मगर वह चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जॉस बटलर के पास होगी. बैरेस्टो विकेटकीपिंग के लिए अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं.

प्लेयिंग इलेवन 

एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट(कप्तान), जॉनी बैरेस्टो, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर(विकेटकीपर) मोईन अली, राशिद अली, सैम करन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.

The post ENGvsIND: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए की टीम घोषित, हुए 2 बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.