इंग्लैंड साथ खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी के फेल होने का कारण शॉट के चयन को बताते हुए बल्लेबाजों को निचले बल्लेबाजी क्रम से सीखने की सलाह दी है.
ये कहा विराट कोहली ने
कप्तान विराट कोहली ने मैच में मिली हार के बाद कहा
”ये एक शानदार मैच रहा. इस रोमांचक टेस्ट मैच का हिस्सा बनकर खुश हूं. कुछ मौके ऐसे आए जब हमने वापसी की. मगर इंग्लैंड जैसी टीम बार-बार ऐसे मौके नही देती. इंग्लैंड ने हमें रन बनाने के बहुत कम मौके दिए.”

कोहली ने शॉट चयन को गलत बताते हुए कहा
”हमारे शॉट चयन और बेहतर हो सकते थे. हमें अपनी बल्लेबाजी में और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार वापसी की. हमें सकरात्मक होकर आगे बढ़ने की जरुरत है. पहली पारी में निचले क्रम से सीखने की जरुरत है. इशांत और उमेश ने अच्छा किया.”
अपनी पारी के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा
”टीम के नजरिए से पहली पारी में मेरी पारी ठीक रही. एडिलेड के बाद ये मेरी पारी यादगार रहेगी. अगर हम जीत जाते तो ये सबसे अच्छा रहता. अच्छा लगता है जब आप पहली पारी में टोटल तक अपनी टीम के स्कोर तक लेकर जाते हो. अब हमें फिर से एकजुट होकर अगले मैच के लिए आने होगा. टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा फ़ॉर्मेट है”

एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए पहली पारी में 287 रन बनाए थे. जिसमें जो रूट ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली थी. जबकि रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले थे.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आयी भारतीय टीम टॉप आर्डर और मध्यक्रम अच्छा नही कर सका. सिर्फ विराट कोहली ने ही 149 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में इंग्लैंड इशांत शर्मा और अश्विन की शानदार गेंदबाजी के आगे बड़ा स्कोर नही बना सका और 180 रनों पर ही पारी ऑल आउट हो गयी.
मगर इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी फिर लड़खड़ा गयी. कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक नही लगा सका. विराट 51 रन बनाकर आउट हुए. जबकि 162 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गयी.
The post ENGvsIND: 31 रनों से मिली हार के बाद भड़के विराट कोहली ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.