Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: लॉर्ड्स टेस्ट में 4 रिकॉर्ड कर रहे हैं रविचंद्रन अश्विन का इंतजार

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन ने सभी को चौंका दिया। अभी तक एशिया से बाहर लगातार फ्लॉप रहे अश्विन ने इस टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इंग्लैंड की पिचों पर उन्होंने जिस तरह गेंद टर्न कराया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

अब सीरीज का दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच में अश्विन के पास 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आईये इन रिकार्ड्स के बारे में जानते हैं।

1. 3 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने का मौका

रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अभी तक 210 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वैसे तो वह एक गेंदबाज हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी हाथ दिखाने में पीछे नहीं रहते।

अभी तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके बल्ले से 2986 रन निकले हैं। इसमें दौरान उन्होंने 4 शतक और और 12 अर्धशतक बनाये हैं। अगर वह 16 रन बना लेते हैं तो उनके 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे हो जाएंगे।

The post ENGvsIND: लॉर्ड्स टेस्ट में 4 रिकॉर्ड कर रहे हैं रविचंद्रन अश्विन का इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.