भारतीय टीम को लॉर्ड्स के शुरूआती दो टेस्ट मैचों में बहुत बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 8 अगस्त से खेलना है.
भारतीय टीम के शुरूआती दो मैचों में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव होना निश्चित है. भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव कर सकती है. तीसरे टेस्ट मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर :
शिखर धवन

मुरली विजय दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. मुरली विजय के स्थान पर अब शिखर धवन को तीसरे टेस्ट में शामिल किया जा सकता है.
केएल राहुल

केएल राहुल भी अबतक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाये है, लेकिन टीम मैनेजमेंट एक बार फिर राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है.
चेतेश्वर पुजारा

पुजारा का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. उनके अनुभव व लम्बे समय तक क्रीज में टिके रहने की क्षमता के चलते उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पीठ में कुछ समस्या है, लेकिन उन्होंने कहा है, कि वह पांच दिन के इस अंतराल में ठीक हो जायेंगे इसलिए तीसरे टेस्ट में भी कप्तानी का भार विराट के कंधो पर ही होगा.
अजिंक्य रहाणे

रहाणे को भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है. रहाणे विदेशी पिचों के अच्छे बल्लेबाज माने जाते है, इसलिए टीम मैनेजमेंट एक बार फिर उन पर अपना भरोसा दिखा सकता है.
ऋषभ पंत

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी इस मैच में डेब्यू होना लगभग तय है. दिनेश कार्तिक शुरूआती दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह फेल साबित हुए है, इसलिए पंत इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते है.
रविचंद्रन अश्विन

अश्विन ने अबतक इस दौरे में एक ऑलराउंडर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई है, इसलिए तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना भी पूरी तरह तय है.
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा को भी तीसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है. जडेजा हार्दिक पंड्या की जगह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते है, क्योंकि हार्दिक शुरूआती दो टेस्ट में एक ऑलराउंडर के तौर पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये है.
इशांत शर्मा

इशांत शर्मा ने अबतक इस सीरीज में शानदार तेज गेंदबाजी की है, इसलिए उनका भी तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलना पूरी तरह तय है.
मोहम्मद शमी

शमी ने भी अपनी तेज गति की स्विंग गेंदबाजी से सीरीज में अबतक जमकर विकेट निकाले है, इसलिए मोहम्मद शमी का भी टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान तय माना जा रहा है.
जसप्रीत बुमराह/शार्दुल ठाकुर

दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव खेले थे, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. इसलिए अब तीसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को खिलाया जा सकता है.
बता दें, कि अगर जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए भी फिट नहीं हो पाते है, तो शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
The post ENGvsIND : तीसरे टेस्ट में 5 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.