इंग्लैंड और भारत के बीच के आज साउथैप्टन में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम जहाँ इस मैच को जीतकर सीरीज कर कब्ज़ा करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम सीरीज बराबरी करने की इरादे से उतरी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रन बनाकर आउट हो गई वहीं भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना चुकी है। मैच के दूसरे दिन सभी की नजरें विराट कोहली पर भी होंगी।
मैच के पहले दिन कई बातें ऐसी रही को चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। आईये आपको उन्ही के बारे में बताते हैं।
#5 ऋषभ पंत की कीपिंग

पिछले मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पंत के कीपिंग को लेकर संजय मांजरेकर ने सवाल खड़े किये थे। वैसे अपने पहले मैच में तो उनका प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन दूसरे मैच में वह विकेट के पीछे जूझते दिखे। इंग्लैंड की पहली पारी में उन्हें 23 रन बाई के रूप में मिले। यह उनके 8 बल्लेबाजों के स्कोर से ज्यादा है।
The post ENGvsIND, चौथा टेस्ट: पहले दिन चर्चा में रही ये 5 बातें, विराट कोहली के फैसले से चौंके सभी appeared first on SportzWiki Hindi.