Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे तीसरा टेस्ट मैच, इस खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी!

टीम इंडिया

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है. अब इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के चलते ही सूत्रों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.

बुमराह का तीसरा टेस्ट खेलना लगभग तय 

बुमराह

हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. बुमराह पहले दो टेस्ट मैचों में अपने अंगूठे में हुई इंजरी के कारण नहीं खेल पाये थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट साबित हो चुके है और सूत्रों के मुताबिक वह तीसरे टेस्ट में खेल सकते है.

कुलदीप की जगह मिलेगा मौका, उमेश को रहना होगा बाहर 

खबरों के मुताबिक, वह कुलदीप यादव को रिप्लेस कर सकते है और उमेश यादव से पहले उन्हें तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में तवज्जो दी जा सकती है.

बता दें, कि एजबेस्टन टेस्ट में उमेश यादव ने तीन विकेट हासिल किये थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं किया गया था. अब बुमराह के कारण उन्हें तीसरे टेस्ट में भी बाहर बैठना पड़ सकता है.

कुलदीप के चयन पर उठे थे सवाल 

बता दें, कि जब लॉर्ड्स टेस्ट में उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, तो लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य रहाणे से कुलदीप के सेलेक्शन को लेकर सवाल पूछा गया था.

जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, कि“मुझे लगता है कि अगर इस टेस्ट मैच में कुलदीप 4-5 विकेट हासिल कर लेता है, तो शायद आप मुझसे ऐसा सवाल नहीं करते,  लेकिन आपको बता देता हूँ, कि यह कोच रवि शास्त्री और हमारे कप्तान विराट कोहली का निर्णय है. विराट, कुलदीप का समर्थन कर रहा है और अब हमें उसकी गेंदबाजी का इंतजार करना चाहिए और उसे देखना चाहिए.

बता दें, कि कुलदीप पहले टेस्ट मैच में अपने 9 ओवर में 44 रन खर्च कर बैठे थे. उन्हें विकेट ड्राई होने की वजह से टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन पिच का मिजाज कुछ और ही निकला था.

 

The post ENGvsIND: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे तीसरा टेस्ट मैच, इस खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी! appeared first on SportzWiki Hindi.