Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : नहीं मिल रही प्लेइंग इलेवन में जगह, अब तूफानी शतक लगा दिया जवाब कप्तान को जवाब

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसमे इंग्लैंड की टीम ने शुरूआती दो टेस्ट मैचों के बाद 2-0 की बढ़त हासिल की हुई है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम ने अपने एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी को जगह नहीं दी थी.

मोईन अली को प्लेइंग इलेवन से नजरंदाज कर रहे रूट 

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, मोईन अली को प्लेइंग इलेवन से नजरंदाज कर रहे है. मोईन अली टीम की 12 सदस्यी टीम में तो शामिल है, लेकिन उन्हें अबतक टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है.

टी-20 ब्लास्ट में शतक लगा दिया करारा जवाब 

टी-20 ब्लास्ट में शतक लगा मोईन अली ने अपने टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया है. उन्होंने बता दिया है, कि वह शानदार फॉर्म में है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा है.

लगाया 115 रन का शतक 

मोईन अली ने रोस्टाशायर के लिए खेलते हुए वर्विकशायर के खिलाफ 56 गेंदों पर 115 रन का शतक लगाया है. उन्होंने अपने इस शतक के दौरान उन्होंने 12 चौके व 7 छक्के लगाये है. मोईन अली के इस शानदार शतक के दम पर उनकी टीम ने 15 रन से जीत भी हासिल की है.

बता दें, कि स्टार ऑलराउंडर मोईन अली इंग्लैंड की 12 सदस्यी टीम में शामिल है, लेकिन ईसीबी ने उन्हें साथ में टी-20 ब्लास्ट खेलने की भी इजाजत दे रखी है.

तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी किये गये है नजरंदाज

मोईन अली को तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से भी नजरंदाज किया गया है. तीसरे टेस्ट मैच के लिए भी इंग्लैंड ने एक ही मुख्य स्पिनर को टीम में शामिल किया है. जो आदिल रशिद है. साल 2014 के इंग्लैंड दौरे में मोईन अली ने भारतीय टीम को बहुत परेशान किया था और उन्होंने चार मैचों में कुल 19 विकेट हासिल किये थे.

 

The post ENGvsIND : नहीं मिल रही प्लेइंग इलेवन में जगह, अब तूफानी शतक लगा दिया जवाब कप्तान को जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.