भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बारिश का साया पूरी तरह से बना हुआ है. लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट में भी करीब डेढ़ दिन का खेल बारिश के चलते नहीं हो पाया था. अब 18 अगस्त शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में भी बारिश का साया पूरी तरह से बना हुआ है.
दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण होगा देरी से शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू होगा. इस बात की जानकारी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बीसीसीआई ने दी है.
बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है, कि ‘मैदान पर कवर मौजूद है, मैच देरी से शुरू होगा.’
तय समय के अनुसार मैच 3.30 से होना है, लेकिन अब यह थोड़ा देरी से शुरू होगा. मैच अब भारत के समयानुसार 3.45 से शुरू होगा.
यहाँ देखे बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट के ट्वीट
The covers are on and it looks like we’ll have a delayed start.#ENGvIND pic.twitter.com/BNbK5W4VRY
— BCCI (@BCCI) August 19, 2018
Some drizzle at Trent Bridge this morning but play will start at 11.15am BST.
Scorecard/Clips: https://t.co/o1gdPtOCOE#ENGvIND pic.twitter.com/HL0isVQpuu
— England Cricket (@englandcricket) August 19, 2018
भारत का पहले दिन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन

आपकों बता दें, कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 22 रन बनाकर नाबाद है.
बता दें, कि पहले दिन के खेल में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए शानदार 97 रन की पारी खेली. वही अजिंक्य रहाणे ने भी 81 रन की एक शानदार पारी खेली है.
शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए जहां 35 रनों का योगदान दिया. वही केएल राहुल ने भी टीम के लिए 23 रन का योगदान दिया. चेतेश्वर पुजारा जहां अपनी पारी में 14 रन ही जोड़ पाये. वही हार्दिक पंड्या भी अपनी टीम के लिए मात्र 18 रन ही जोड़ पाये है.
इंग्लैंड के लिए पहले दिन क्रिस वोक्स ने 3 विकेट हासिल किये है. वही जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल रशिद ने 1-1 विकेट हासिल किया है.
The post ENGvsIND : दुसरे दिन के खेल के समय में हुआ बदलाव, अब इतने समय शुरू होगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.