एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच खेल रही भारतीय टीम इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन के आगे बेबस नजर आ रही है. कुरेन ने भारतीय टीम के टॉप आर्डर के तीन बल्लेबाजों को आउट कर मुसीबत में डाल दिया है. जहां भारत का एक समय स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन था, तो वहीं कुरेन ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए स्कोर 76 रन पर तीन विकेट कर दिया.
सैम ने पहले मुरली विजय को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया. इसके बाद दूसरे नंबर पर आए केएल राहुल सिर्फ चार रन ही बना पाए और सैम ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.
इसके बाद सैम ने अपने अगले ओवर में शिखर धवन को शिकार बनाकर वापस पवेलियन भेज दिया. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 287 रनों पर समेटी थी.
ट्वीटर पर आ रही जमकर प्रतिक्रिया

20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. आईसीसी के ऑफिसियल अकाउंट द्वारा ट्वीट कर सैम को शानदार बताया गया है. यहां तक कि एक यूजर ने सैम कुरेन को जेम्स एंडरसन से भी तेज बता दिया.
साथ ही एक यूजर ने कहा कि सैम कुरेन को अब इंग्लैंड के एक स्थायी गेंदबाज के तौर पर खेलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारत के दो बड़े विकेट लिए हैं.
वहीं एक यूजर ने कहा कि
“ब्रॉड और एंडरसन को भूल जाईये अब सैम कुरेन चर्चा का विषय रहेंगे. वह अभी तक काफी प्रभावी रहे हैं. एक ने कहा कि जो लोग सैम को अच्छा नही बता रहे थे उन्हें ये देखना चाहिए.”
Sam Curran take a bow!
The left-armer has taken three wickets in eight balls – both openers and KL Rahul – and India, who were 50/0, take Lunch at 76/3.
He is 20 years old. What a talent!#ENGvIND LIVE
https://t.co/jre8L0pd2t pic.twitter.com/9hIIegRI1e
— ICC (@ICC) August 2, 2018
Sam Curran has been faster than James Anderson today, and swung the ball 55% more. #ENGvIND
— The Cricket Prof. (@CricProf) August 2, 2018
I think Sam Curran could be playing for England for quite a while now! Tremendous start to his international career! Especially taking three big Indian wickets before lunch!
— James (@Surreycricfan) August 2, 2018
Forget Anderson and Broad,this new kid,Sam Curran would be the talk of the series,impressive so far .#EndvInd
— Aayushi Rathi
(@aayushi07rathi) August 2, 2018
Anyone who says Sam Curran isn’t good enough needs to watch this, great talent for a 20 year old. Finally adding something different to this bowling attack
#ENGvIND
— S-J (@sjprice01) August 2, 2018
Sam Curran has been faster than James Anderson today, and swung the ball 55% more. #ENGvIND
— arun naik (@iarunrnaik) August 2, 2018
The post ENGvsIND: भारत के टॉप आर्डर को तबाह करने वाले सैम कुरेन सोशल मीडिया पर छाए appeared first on SportzWiki Hindi.


(@aayushi07rathi) 