भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड टीम के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं. चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में खेला जाना है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को एक बड़ी हार से सामना करना पड़ा था.
चौथे टेस्ट में क्रिस वोक्स के खेलने पर संदेह
चोटिल होने के कारण क्रिस वोक्स इंग्लैंड टीम से कुछ समय के लिए बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में बेन स्टोक्स की जगह वापसी की थी. वोक्स ने मौके का फायदा उठाते हुए शतक जड़ा और शानदार गेंदबाजी कर अपनी जगह मजबूत करली.

वहीं अब चौथे टेस्ट मैच में वोक्स के खेलने पर संदेह बन गया है. वह दाएं थाई में दर्द के कारण मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए. इसकी पुष्टि करते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ”वोक्स अपने दाएं थाई में खिचाव के कारण आज अभ्यास नहीं करेंगे. हम कल देखेंगे उनकी स्थिति क्या है”
वहीं जॉनी बैरेस्टो भी नॉटिंघम मैच में चोटिल हो गए थे. बेयरस्टो की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था. अब वह बल्लेबाजी के लिए फिट हैं. मगर विकेटकीपिंग कर पाएंगे इस पर संदेह बना हुआ है.
इंग्लैंड ने बना रखी सीरीज में बढ़त
इंग्लैंड टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. पहले दोनों मैचों में टीम ने जीत दर्ज की थी. भारत को लॉर्ड्स में खेले गए मैच में एक बड़ी हार मिली थी. हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे मैच में जीत दर्ज की. इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही भारतीय टीम शानदार नज़र आयी.

वहीं अब भारतीय टीम की नज़रें साउथहैम्पटन में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने पर होंगी. भारत के लिए अच्छी बात ये है कि आउट ऑफ़ फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से पिछले मैच में रन निकले हैं.
The post ENGvsIND: चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, दुसरे मैच का विनर हो सकता है बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.