Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : जिसके बदौलत मिली थी पहली जीत वहीं हुआ अब चोटिल, चौथा टेस्ट खेलना संदिग्ध

इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को हरा दिया था. भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में पलटवार करते हुए इंग्लैंड की टीम को 203 रन से हरा दिया है और साथ ही सीरीज में 1-2 से वापसी भी कर ली है.

बेन स्टोक्स को घुटने में लगी चोट

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को हार तो मिली है. साथ में इंग्लैंड की टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर भी आ रही है. दरअसल, करीबी सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाएं घुटने में चोट लग गई है.

चौथे टेस्ट से हो सकते है बाहर 

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी बाएं घुटने में चोट के चलते 30 अगस्त से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर भी हो सकते है. बेन स्टोक्स के चोटिल होने का संकेत खुद आईसीसी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.

आईसीसी ने बेन स्टोक्स की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या तुम्हे अहसास है. आपके पास अगले टेस्ट मैच का इंतजार करने के लिए मात्र 8 दिन और है.”

 

दूसरा टेस्ट मैच भी करना पड़ा था मिस 

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को दूसरा टेस्ट मैच भी मिस करना पड़ा था. वह दूसरा टेस्ट मैच अदालत में अपनी ब्रिस्टल मामले की सुनवाई के चलते नहीं खेल पाये थे.

बता दें, कि बेन स्टोक्स सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक पब के बाहर पुलिसकर्मीयों व आम नागरिकों से मारपीट करते पाये गये थे. उनकी इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था. हालाँकि, अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था. तीसरे टेस्ट में वह अपनी टीम के लिए 10 और 62 रन की पारियां खेल पाये. वही मैच में उन्होंने 2 विकेट हासिल किये.

 

The post ENGvsIND : जिसके बदौलत मिली थी पहली जीत वहीं हुआ अब चोटिल, चौथा टेस्ट खेलना संदिग्ध appeared first on SportzWiki Hindi.