Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : देशप्रेम की वजह से अनफिट होने के बाद भी मैदान पर उतरे विराट कोहली, बल्लेबाजी के दौरान लेनी पड़ी दवा

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस दौरान मैदान से जो दृश्य सामने आए हैं, उसे देखने के बाद लग रहा है कि कप्तान विराट कोहली पूरी तरह फिट नहीं हैं.

दवाई की गोली लेते दिखे विराट

कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से जूझ रहे हैं. दूसरे टेस्ट मैच के बाद कोहली ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी. मगर उन्होंने कहा था कि तीसरे टेस्ट तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि अभी वह पूरी तरह फिट नही हुए हैं.

खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान जब ड्रिंक ब्रेक हुआ तो, इस मैच में नही खेल रहे मुरली विजय टैबलेट लेकर आए, जिसे विराट कोहली मैदान पर ही लिया. भारत के लिए यह अच्छे संकेत नही हैं. हालाँकि ये भारतीय कप्तान का देशप्रेम और देश  के प्रति जिम्मेदारी ही है, जो यह दिग्गज खिलाड़ी 2 मैच हारने के बाद भी देश के लिए अनफिट होने के बावजूद भी मैदान पर उतरा.

आपको बता दे, कि विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों में विदेशी पिचों पर प्रभावी नही रहा है. विराट ने इस सीरीज के पहले मैच की एक पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली थी. हालांकि लॉर्ड्स में वह रन नहीं बना सके थे.

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में भारत को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. पहली पारी में पारी टीम 107 रनों पर सिमट गयी थी. जबकि दूसरी पारी में भी पूरी टीम 130 रन ही बना सकी थी. जिस कारण एक पारी और 159 रनों से एक बड़ी हार मिली थी.

भारतीय टीम टेस्ट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद हैं. मगर इंग्लैंड में भारत द्वारा किया गया प्रदर्शन अभी तक बेहद निराशाजनक रहा है. इंग्लैंड टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. भारत को अगर सीरीज बचानी है, तो तीसरे मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.

The post ENGvsIND : देशप्रेम की वजह से अनफिट होने के बाद भी मैदान पर उतरे विराट कोहली, बल्लेबाजी के दौरान लेनी पड़ी दवा appeared first on SportzWiki Hindi.