Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का बढ़ा मनोबल टीम से जुड़ा भारतीय टीम का मैच विनर प्लेयर

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच साउथ हैम्पटन में खेला जाना है. 30 अगस्त से शुरु होने वाले इस मैच में रविचंद्रन अश्विन के खेलने पर संशय बना हुआ था. मगर अब ये संशय के काले बदल छटते हुए नज़र आ रहे हैं.

नॉटिंघम टेस्ट में कूल्हे की चोट से परेशान रविचंद्रन अश्विन अधिकतर समय गेंदबाजी नहीं कर पाए थे. इसके बाद चौथे टेस्ट के लिए वह सोमवार को नेट्स पर गेंदबाजी के लिए भी नहीं आए. जबकि अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलने वाले रविन्द्र जडेजा पूरे सेशन के दौरान नेट पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे. इसके बाद से अश्विन की जगह जडेजा के खेलने के कयास लगाए गए.

अश्विन ने की गेंदबाजी 

रविचंद्रन अश्विन मंगलवार को पूरे सेशन के दौरान नेट पर गेंदबाजी करते हुए नज़र आए. भारत के लिए ये एक अच्छी खबर है. ‘आज तक’ द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक अश्विन पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं और उनका सेशन शानदार रहा. हालांकि अभी बीसीसीआई द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

अश्विन ने सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए थे. जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में बारिश होने के बाद विकेट से अधिक मदद नहीं मिली और वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. वहीं तीसरे मैच में वह अधिक गेंदबाजी नही कर सके और उन्होंने एक विकेट लिया.

रविचंद्रन अश्विन एक अनुभवी स्पिनर गेंदबाज हैं. वह टेस्ट में 300 से अधिक विकेट ले चुके हैं. विकेट से स्पिन गेंदबाजी के लिए थोड़ी बहुत मदद मिलने पर वह विपक्षी बल्लेबाजों के लिए अधिक घातक साबित होते हैं.

अश्विन ने अभी तक 61  टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 324 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका एक पारी में 7 विकेट, जबकि एक मैच में 10 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. वहीं बल्लेबाजी में अश्विन ने 30.17 की औसत से 2263 रन बनाए हैं.

The post ENGvsIND: चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का बढ़ा मनोबल टीम से जुड़ा भारतीय टीम का मैच विनर प्लेयर appeared first on SportzWiki Hindi.