Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट आज से, जानिए मौसम बनेगा विलेन या देगा साथ

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शुरू होगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मैच में जहां भारतीय टीम किसी तरह से सीरीज में वापसी करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड की टीम भारत को इस मैच को जीतकर पूरी तरह से दबाव में लाना चाहेगी।

लॉर्ड्स के मौसम पर भी रहेगी सबकी नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच की अहमियत दोनों ही टीमों के लिए है लेकिन इस बीच इस टेस्ट मैच के मौसम पर भी नजरें रहेंगी। इंग्लैंड का मौसम बड़ा ही सुहावना है। जहां किसी भी समय सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चल सकता है ऐसे में जब गुरू वार से शुरू हो रहे इस मैच के मौसम के हाल की बात करें तो

अधिकतम 17 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्शियस रहेगा तापमान

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मैच में मौसम तो वैसे साफ दिख रहा है लेकिन कुछ समय बादल होने की आशंका भी है। पहले दिन लंदन का मौसम का तापमान अधिकतम 17 डिग्री सेल्शियल रहेगा। तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्शियश रह सकता है लेकिन मौसम विभाग की माने तो पहले दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

पहले और चौथे-पांचवे दिन रहेगी बारिश की संभावना

तो वहीं दूसरे और तीसरे दिन के खेल खेल में बादलों और सूर्य दोनों ही मौजूदगी दिनभर रहेगी लेकिन बारिश की संभावना बहुत ही कम है। लेकिन मैच के चौथे और पांचवे दिन यानि रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि लॉर्ड्स के मैच में दो दिन मौसम अच्छा रहेगा लेकिन तीन दिन बारिश की संभावना जतायी जा रही है।

पहले मैच में मौसम ने नहीं डाला था खलल

लॉर्ड्स के मौसम को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमें दूसरे और तीसरे दिन के खेल में एक-दूसरे पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करेगी। आपको बता दें कि 1 अगस्त से खेले गए पहले टेस्ट मैच में बर्मिंघम का मौसम वैसे तो साफ ही रहा था, हालांकि तीसरे दिन टी टाइम के कुछ देर पहले खराब रोशनी के कारण खेल को कुछ देर तक रोका गया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें। 

 

The post ENGvsIND : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट आज से, जानिए मौसम बनेगा विलेन या देगा साथ appeared first on SportzWiki Hindi.