Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: इन दो सलामी बल्लेबाजों को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भेजा जा सकता हैं इंग्लैंड

इंग्लैंड में खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी तक हर मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी बदल चुकी है. कोई भी सलामी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका है. पहले मैच में जहां शिखर धवन और मुरली विजय ओपनर बल्लेबाज के तौर पर  मैदान में उतरे थे.

वहीं अगले मैच में शिखर धवन को बाहर किया और केएल राहुल ने मुरली विजय के साथ मिलाकर ओपनिंग की. लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में विजय दोनों पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए. जिस कारण तीसरे टेस्ट में मुरली विजय को बाहर कर शिखर धवन को फिर टीम में शामिल किया गया. यह जोड़ी भी इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सके. ऐसे में अगले दो टेस्ट मैचों के लिए नए दो ओपनर बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है.

मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन लगातार कर रहे हैं. पिछले घरेलू सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले मयंक रन मशीन की तरह रन बनाए जा रहे हैं. अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए अनाधिकारिक टेस्ट मैच की एक पारी में मयंक ने 220 रनों की शानदार पारी खेली.

मयंक ने 42 फर्स्ट क्लास मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें उनहोंने 49.92 की औसत से 3245 रन बनाए हैं. इस दौरान मयंक ने 8 शतक और 17 अर्द्धशतक लगाए.

पृथ्वी शॉ 

युवा पृथ्वी शॉ ने कम समय में अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया है. अंडर-19 2018 विश्वकप में भारत का नेतृत्व सँभालने वाले पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन निरंतर जारी है. पृथ्वी के बल्लेबाजी में धैर्य नजर आता है. साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए एक टेस्ट मैच में शॉ ने 136 रनों की पारी खेली थी. जबकि इससे पहले इंग्लैंड में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 188 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.

पृथ्वी शॉ ने 14 फर्स्ट क्लास मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें उन्होंने 56.7 की औसत से 1418 रन बनाए हैं. इस दौरान पृथ्वी ने 7 शतक और 5 अर्द्धशतक लगाए. पृथ्वी को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है.

The post ENGvsIND: इन दो सलामी बल्लेबाजों को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भेजा जा सकता हैं इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.